विस्तार
प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) ने 26 सितंबर 2026 को असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती पहले जारी किए गए 18 मई 2024 के रिक्ति परिपत्र और 4 मई 2025 को हुई परीक्षा के बाद रद्द की गई भर्ती प्रक्रिया के तहत दोबारा शुरू की गई है। अब PCI ने योग्य भारतीय नागरिकों से फिर से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के जरिए असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ग्रुप ‘बी’, गैर-राजपत्रित) के कुल 3 पद भरे जाएंगे। इनमें 2 पद सामान्य वर्ग और 1 पद ओबीसी वर्ग के लिए है।

